Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

Jaunpur News : अद कार्यकर्ताओं ने मनाया सावित्री बाई फूले का परनिर्वाण दिवस

जौनपुर। माता सावित्री बाई फूले के परनिर्वाण दिवस पर अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय वाजिदपुर में कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला महासचिव जय प्रकाश पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने सर्वप्रथम माता सावित्री बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। बारी-बारी से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सावित्री बाई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित नमन किया। पप्पू माली ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले जी महान समाज सुधारक राजमाता थीं। इनका जन्म 3 जनवरी 1831 को इनकी मृत्यु 1897 में प्लेग की बीमारी से हुई। इन्होंने अपने जीवन काल में  विधवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य बहुत से ऐसे कार्य किया जो पिछड़े दलितों, वंचितों, आदिवासियों के लिए संजीवनी साबित इन्होंने अपने जीवन काल में महिलाओं के लिए प्रथम महिला विद्यालय की स्थापना भ्रूण हत्या की रोकथाम पहली महिला शिक्षिका के रूप में बहुत से महत्वपूर्ण कार्य किया। विधवाओं के लिए ग्रहणी आश्रम सहित नाना प्रकार के कार्य किया। विधवा विवाह की वकालत करना कार्य उन्होंने किया। माता जी से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताये रास्ते पर चलने का प्रयास करें। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यकर्ताओं का अमन करते हुए पप्पू माली ने कहा कि अपना दल संगठन बहुत तेजी से विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से जिला पंचायत सदस्य के लिए हर वार्ड में अभिषेक दावेदारी होना शुरू हो गया है, यह एक पार्टी के लिए शुभ लक्षण है। कार्यक्रम का संचालन अनिल जायसवाल ने किया। इस अवसर पर संतोष पटेल, संजय माली, राजेश निषाद, परमेश माली, संतोष सैनी, मंगला प्रसाद सैनी, सनी शर्मा, मनोज पटेल, सुभाष पटेल, बसंत लाल पटेल, पन्ना लाल पटेल, हीरा लाल पटेल, शिव बाबू लाल, अभयराज सहित तमाम लोग उपस्थित है।


Advt

 

 



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement